फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केवीके पहुंचे कृषि उत्पादन आयुक्त, वैज्ञानिकों के साथ की समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
केवीके पहुंचे कृषि उत्पादन आयुक्त, वैज्ञानिकों के साथ की समीक्षा
विज्ञापन

- खेती में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 23 किसानों को किया सम्मानित
- बोले उद्यान निदेशक आय दोगुनी करने में सहायक है बागवानी
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। कृषि उत्पादन आयुक्त मनोज कुमार सिंह ने रविवार को कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित किसान सम्मेलन का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि खेती में नवीनतम तकनीकों के साथ पशुपालन, मत्स्य पालन, बागवानी, सब्जी, मशरूम उत्पादन आदि समावेश करें। ये आय दोगुनी करने में मील का पत्थर साबित होगा। उद्यान निदेशक डॉ. एसके तोमर ने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने में बागवानी काफी हद तक सहायक है। आयुक्त ने केवीके वैज्ञानिकों के साथ समीक्षा बैठक की।
विज्ञापन

केंद्राध्यक्ष प्रो. एसएन सिंह ने प्रशिक्षण, प्रदर्शन और शोध आदि के बारे में अवगत कराया। पशुपालन वैज्ञानिक डा. डीके श्रीवास्तव ने पशुधन प्रबंधन, आर्या, निक्रा व क्षमता परियोजना के तहत कराए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। बताया कि बरबरी बकरी व कड़कनाथ मुर्गी की उन्नतिशील नस्लें किसानों को उपलब्ध कराई जा रही हैं। पौध सुरक्षा वैज्ञानिक डॉ. प्रेम शंकर ने बताया कि युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए तमाम प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। मशरूम उत्पादन और मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण में युवा बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। वैज्ञानिक डॉ. विनोद बहादुर सिंह ने बताया कि निक्रा परियोजना के तहत किसानों को बौनी प्रजाति का काला नमक व सांभा सब-वन प्रजाति का धान बीज उपलब्ध कराया गया है। नर्सरी डालने और प्रबंधन का प्रशिक्षण किसानों को दिया जा चुका है। वैज्ञानिक डॉ. मनोज कुमार सिंह, डॉ. हरिओम मिश्र, डॉ. अंजली वर्मा आदि ने केंद्र द्वारा कराए जा रहे कार्यों की रिपोर्ट आयुक्त के समक्ष रखा। आयुक्त ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले 23 किसानों को सम्मानित किया। इस मौके पर जेडी उद्यान अतुल सिंह, डीएओ मनीष सिंह, वंदना चौधरी और राममूर्ति मिश्रा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें