फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: हंगामे के बीच अमौली में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकचंद। विकास क्षेत्र साऊंघाट की ग्राम पंचायत अमौली के प्राथमिक विद्यालय में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान का चयन एसडीएम बस्ती हिमांशु कुमार के निर्देश पर किया गया। प्राथमिक विद्यालय में नए कोटेदार के चयन को लेकर हुई बैठक काफी हंगामेदार रही।
विज्ञापन

शासन के निर्देशानुसार प्राथमिकता के आधार पर सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत उचित मूल्य की दुकान का आवंटन क्रियाशील सबसे पुरानी स्वयं सहायता समूह के मध्य करना था। जिसके तहत ग्राम पंचायत में गठित 13 समूहों में से दो समूह एक वैभव निधि की सुशीला तथा दूसरे समूह समय माई की मीना देवी द्वारा अपना आवेदन दिया गया। मौजूद अधिकारियों ने देखा कि वैभव निधि समूह जो वर्ष 2013 में तथा समय माई समूह वर्ष 2023 में गठित हुआ था।
शासन के गाइडलाइन के अनुसार क्रियाशील सबसे पुराने समूह वैभव निधि की सचिव सुशीला देवी पत्नी रामजी को सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान का चयन किया गया। दूसरी तरफ ग्रामीण हंगामा करने लगे कि जब स्वयं सहायता समूह के नाम से ही कोटे का चयन करना था, तो खुली बैठक में हम लोगों को क्यूं बुलाया गया। हंगामा बढ़ता देख नामित अधिकारी एडीओ एजी सूरज कुमार वर्मा, ग्राम सचिव पूनम शर्मा, बीएमएम सतीश कुमार सिंह द्वारा एसडीएम बस्ती हिमांशु कुमार से वार्ता करके पुलिस को बुलाया। पुलिस के पहुंचने के बाद एडीओ एजी सूरज वर्मा ने गाइड लाइन को पढ़कर सुनाया गया। बीडीओ मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि चयन के बाद उपजिलाधिकारी को पूरी रिपोर्ट भेज दी गई है।
विज्ञापन

इस अवसर पर ग्राम प्रधान पूनम देवी, अमर दिवाकर, संजीव यादव, जाहिद अली, मो. शकील, प्रदीपलाल गौतम, उदयराज कुंवर, बहोरचंद, विष्णु राना, बसंती, अनारा देवी, सुभावती देवी, उमा देवी, आल्मा खातून, मिसलावती आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें