सेहत के लिए पोषण युक्त भोजन व नींद जरूरी
गौर(बस्ती)। महिलाओं और बच्चियों की सेहत लिए पोषण युक्त भोजन के साथ अच्छी नींद पूरी करनी जरूरी है। इससे वह शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकेंगे। बच्चियों को बीमारी से दूर रहने के लिए भोजन के साथ ही शरीर की सफाई पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए।
ये बातें पीएचसी बभनान के चिकित्साधिकारी डॉ. जेपी पांडेय ने कही। वे जेदेवी महिला पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के बौद्धिक सत्र को शुक्रवार को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। डॉ. राजेश श्रीवास्तव ने व्यायाम के टिप्स दिए। गीता ने सौंदर्य प्रसाधन संबंधी जानकारी दी। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. भूपेश कुमार मिश्र ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
वहीं दूसरी ओर आचार्य नरेंद्र देव किसान पीजी कॉलेज के महरागौरवा गांव में चल रहे एनएसएस शिविर में सरकार की ओर से चलाए जा रहे गंगा यात्रा पर प्रकाश डाला गया। छात्रा शालिनी पांडेय, पूजा कसौधन, अर्चिता चौधरी, प्रभा पाठक, इसिता पांडेय ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत व बसंत गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्रा रागिनी चौरसिया व उर्मिला गुप्ता ने गीत प्रस्तुत किया, जबकि भूमिका सिंह ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर नाटक प्रस्तुत कर वाहवाही बटोरी।
इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. स्मिता पांडेय, डॉ. अजय कुमार मौर्य, डॉ. शैलेंद्र कुमार वर्मा, डॉ. सच्चिदानंद दुबे, डॉ. पवन कुमार पांडेेेय, स्कंद शुक्ला, डॉ. माला सिंह, डॉ. रंजना त्रिपाठी, पूजा मिश्रा, डॉ. पिंकी शुक्ला, डॉ. सुनीता त्रिपाठी, ऐश्वर्या सिंह, डॉ. राघवेंद्र सिंह, डॉ. राजेश, आकांक्षा, अर्चिता, संजू, सुमन, रानी, प्रिया, गरिमा, लक्ष्मी, अंजली, कामिनी आदि मौजूद रहीं।