फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर रविवार को पीएचसी पर लगेगा आरोग्य मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
हर रविवार को पीएचसी पर लगेगा आरोग्य मेला
विज्ञापन

भानपुर(बस्ती)। बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने और बीमारियों को प्राथमिक स्तर पर चिह्नित करने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रत्येक रविवार को आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन होगा।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डॉ. विवेक विश्वास ने बताया कि बीमारियों के प्राथमिक स्तर पर पहचान और इलाज के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रत्येक रविवार को सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जाएगा। रविवार को रामनगर ब्लॉक के परसाकुतुब, करमहिया और सगरा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य की जांच होगी। जिसमें मरीजों की ओपीडी के साथ ही साथ तमाम बीमारियों की जांच और परामर्श भी दिए जाएंगे। बताया कि इस मेले में टीबी, मलेरिया, दिमागी बुखार, फाइलेरिया, कुष्ठ रोग से संबंधी जानकारी और उपचार दिए जाएंगे। जिसमें गर्भावस्था एवं प्रसव कालीन परामर्श भी होंगे। अधीक्षक ने लोगों से समय से मेले में पहुंचकर लाभ उठाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें