फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पुष्प वाटिका में एक-दूसरे को देख राम-सीता मोहित

विज्ञापन
रामलीला का मंचन करते कलाकार।
विज्ञापन
दुबौलिया। ब्लॉक क्षेत्र के बरसांव गांव में चल रही रामलीला में शनिवार की रात कलाकारों ने पुष्प वाटिका, ताड़का वध का मंचन किया। जहां पर श्रीराम, लक्ष्मण और गुरु विश्वामित्र के साथ जनकपुर पहुंचे। नगर भ्रमण के बाद रात्रि विश्राम के बाद दूसरे दिन गुरु विश्वामित्र के पूजा के लिए उनके आदेशानुसार पुष्प वाटिका में पुष्प लाने राम और लक्ष्मण जाते हैं।
विज्ञापन

पुष्प वाटिका में माता सीता और प्रभु राम फूल चुनने के दौरान अचानक एक-दूसरे का देखते हैं। सीता प्रभु श्रीराम को देखने के बाद अपने आप इस तरह भाव-विभोर हो जाती है कि सखी आगे बढ़ने को कहती हैं, मगर वह हिलती तक नहीं हैं।
सहेलियों द्वारा उनके शरीर को झकझोरने के बाद अचानक उनका ध्यान भंग हो जाता है। इस मौके पर श्री राम सिंह, प्रीतम त्रिपाठी, फौजदार, राजेन्द्र सिंह, शक्ति धर दूबे, मुन्ना शुक्ला सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें