बस्ती। पंचायत चुनाव के बाद प्रशासन स्तर पर मतगणना की तैयारी को अंतिम रूप
दिया जा चुका है। सबसे अधिक होमवर्क सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किया गया
है। मतगणना स्थल पर पहुंचने से पहले लोगों को त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था
से होकर गुजरना होगा।
प्रथम स्तर पर वाहनों को मतगणना स्थल से पहले
राक दिया जाएगा। द्वितीय स्तर पर उन्हीं लोगों को जाने दिया जाएगा,
जिन्हें मतगणना स्थल पर रहना अनुमन्य है। तृतीय स्तर अंदर आने वाले
व्यक्तियों की सघन चेकिंग होगी। द्वितीय और तृतीय स्तर सीसीटीवी कैमरे
लगेंगे एवं वीडियोग्राफी होगी।
डीआईजी लक्ष्मीनरायन की ओर से जारी
मंडल के तीनों एसपी को दिए गए निर्देश में कहा गया है कि प्रधानी के चुनाव
के बाद मतगणना में स्थानीय स्तर पर काफी उत्तेजना रहना है। मतगणना स्थल पर
काफी भीड़ भी रहती है। ऐसे में मतगणना के संबंध में चुनाव आयोग द्वारा
निर्गत किए गए निर्देशों का पालन अक्षरश: होना चाहिए।
मतगणना पंडाल
के अंदर कम से कम एक एसआई व चार आरक्षी रहेंगे। प्रत्येक गणना टेबल पर
नामवार आरक्षियों की ड्यूटी लगाई जाए। मतगणना स्थल के चारों ओर बैरिकेडिंग
होनी चाहिए। मतगणना स्थल किसी भी प्रकार की पेय वस्तु, ज्वलनशील पदार्थ
माचिस एवं लाइटर के ले जाने पर प्रतिबंध है।
गणना स्थल पर एक बार
अंदर जाने के बाद कोई अपने ग्राम पंचायत का गणना समाप्ति होने के बाद ही
बाहर आ सकेगा। पब्लिक एड्रेस सिस्टम लागू करने को कहा गया है।
प्रधान
पद की गणना को जल्दी समाप्त करने के लिए प्रशासन की ओर से गणना स्थल पर
प्रधान के दो और पंचायत सदस्य का एक गणना टेबल लगाने की व्यवस्था की है।
न्याय पंचायत वार बूथ संख्या के हिसाब से गणना होगी। री-काउंटिगं को लेकर
भ्रम की स्थिति बनी हुई है।
सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचायत हरिशंकर
सिंह का कहना है कि राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से री-काउंटिंग कितनी बार
हो सकती है, के बारे में कोई दिशा निर्देश नहीं है। यह पूरी तरह आरओ और
एआरओ के विवेक पर निर्भर है। मतगणना कार्य में कुल 3706 गणना कर्मी लगाए गए
हैं।