बस्ती। कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए डीएम कृतिका ज्योत्सना और एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने पुलिस लाइंस सभागार में स्थापित अत्याधुनिक कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सीसीटीवी कैमरों के जरिए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की निगरानी व्यवस्था परखी।
प्रमुख चौराहों, कांवड़ मार्ग, राष्ट्रीय राजमार्ग और भदेश्वरनाथ मंदिर परिसर में लगे कैमरों की लाइव फीड देखी गई। संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लगे कैमरों को जूम कर स्थिति का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने ऐसे क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए।
डीएम ने बताया कि कांवड़ मार्ग को विभिन्न जोन व सेक्टर में बांटकर पुलिस व मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। मार्ग की सफाई और प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। संवाद