फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव में लगे कर्मचारियों की सुरक्षा जरूरी

Thu, 08 Oct 2015 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारियों ने जिला प्रशासन से चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की है।
विज्ञापन


कर्मचारी नेताओं का कहना है कि अक्सर बूथों पर कर्मचारियों के साथ मारपीट की घटनाएं हो जाती हैं, ऐसे में उन्हें पुलिस प्रोटेक्शन उपलब्ध कराया जाए।

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष रामअधार पाल ने कहा कि जिला प्रशासन चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारियों की सुरक्षा की गारंटी ले और उन्हें पूर्ण सुरक्षा उपलब्ध कराएं।

संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की जाए, जिससे कर्मचारी भय मुक्त होकर निष्पक्ष तरीके से अपने दायित्वों का निर्वहन कर सके। कहा कि गांवों में गुटबाजी के कारण बूथों पर विवाद की स्थिति रहती है।
विज्ञापन


कभी-कभी तो कर्मचारियों के साथ मारपीट भी की जाती है। ऐसे में मतदान के दिन कर्मचारियों में चुनाव के दौरान भय का माहौल बना रहता है। पाल ने कहा कि डीएम को ज्ञापन देकर भी बूथों पर कर्मचारियों के सुरक्षा की मांग की गई है।
विज्ञापन


वहीं विकास भवन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने कहा कि चुनाव के दौरान कर्मचारियों पर अनावश्यक दबाव बनाया जाता है। प्रशासन इस बात का ध्यान रखे कि ऐसी स्थिति न आए। कर्मचारी सुरक्षित रहेगा, तभी चुनाव निष्पक्ष हो पाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें