बस्ती। पंचायत चुनाव में किसी भी गड़बड़ी पर पुलिस ने सुरक्षा के समुचित
प्रबंध किए गए हैं। अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर पुलिस का एक जवान
अत्याधुनिक शस्त्र से लैस होकर आसपास की गतिविधियों पर नजर रखेगा।
इसके
अलावा इन मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए है। प्रधान
और ग्राम पंचायत सदस्य चुनाव के प्रथम चरण में कुल 364 मतदान केंद्र बनाए
गए है। प्रथम चरण के चुनाव में 74 मतदान केंद्र अतिसंवेदनशील हैं।
इनकी
सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया गया है। इन पर एक जवान ऐसा तैनात किया गया है
जो छत पर अत्याधुनिक असलहे के साथ मौजूद रहकर आसपास की गतिविधियों पर नजर
रखेगा।
मतदान केंद्रों पर सुरक्षाकर्मियों की तैनाती के साथ ही
क्लस्टर मोबाइल की संख्या भी बढ़ा दी गई है। प्रथम चरण में कुल 53 क्लस्टर
मोबाइल लगाए गए हैं। सात से आठ मतदान केंद्रों पर एक क्लस्टर मोबाइल दस्ता
होगा।
यह निरंतर मतदान केंद्रों का भ्रमण करता रहेगा। इतना ही
प्रथम चरण के चुनाव में 10 स्थानों पर बैरियर लगाकर चेकिंग की जाएगी। पुलिस
को मोबाइल दस्ते के लिए 79 छोटे और 12 मध्यम वाहन मिले है।
चुनाव
सेल के प्रभारी इंस्पेक्टर रणधीर मिश्र और इंस्पेक्टर जेपी वर्मा ने बताया
कि 74 अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों के अलावा जनता की ओर से पांच मतदान
केंद्रों को अतिसंवेदनशील बताया गया है।
इन पांच मतदान केंद्रों पर
इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी की निगरानी रहेगी। प्रथम चरण में एक एएसपी,
पांच सीओ, 20 इंस्पेक्टर, 125 एसआई, 1300 पुलिस कांस्टेबल, 1375 होमगार्ड,
260 पीआरडी के जवान और एक कंपनी पीएसी ली है।
इसके अलावा 1030 चौकीदारों को भी चुनाव में लगाया गया है।
प्रथम
चरण के चुनाव के लिए विशेष अनुसंधान शाखा लखनऊ से पांच इंस्पेक्टर, पीटीएस
गोरखपुर से 34 सब इंस्पेक्टर, एक कंपनी पीएसी मिली है। इसके अलावा कानपुर
से 134 होमगार्ड भी मिले हैं।
पंचायत चुनाव में चार सुपर जोनल
मजिस्ट्रेट होंगे, इनके साथ पुलिस क्षेत्राधिकारी और पुलिस का मोबाइल दस्ता
होगा। इसी प्रकार जोनल मजिस्ट्रेट के साथ इंस्पेक्टर और पुलिस का मोबाइल
दस्ता होगा।
सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ एक एसआई और पुलिसकर्मी
होंगे। प्रथम चरण के चुनाव में चार सुपर जोनल, चार जोनल और 39 सेक्टर
मजिस्ट्रेट तैनात किए गए है।