फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूम धाम से मना गुरुनानक देवजी का प्रकाशोत्सव

Thu, 26 Nov 2015 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। विश्व बंधुत्व की भावना जागृति करने वाले कौमी एकता के प्रतीक साहिब गुरुनानक देवजी का 546वां प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस शोभा यात्रा निकाली गई। गुरुद्वारों में सुबह से कीर्तन पाठ और लंगर का आयोजन हुआ।
विज्ञापन


कीर्तन दरबार एवं शोभा यात्रा में बाहर से आए रागी जत्था भाई हरजीत सिंह हजूरी रागी जत्था पूना वाले ने ...सतगुरु नानक प्रगटया मिटी धुंद जानन होवा, जित्थे वावा पैर धरे पूजक आसन आपन सोया... सबद भजन सुनाकर लोगों का मन मोह लिया।

शोभा यात्रा कंपनीबाग स्थित गुरुद्वारा से निकाली गई। जो गांधीनगर होते हुए रोडवेज और फिर वहां से कंपनीबाग वापस आई। शोभा यात्रा में महिलाओं और बच्चों ने बढ़चढ़कर भाग लिया। पालकी को फूलों से सजाया गया था।
विज्ञापन


इस दौरान भजनों का दौर चलता रहा। महान विभूतियों को सिरोपा देकर सम्मानित किया गया। राजेंद्र सिंह काका, जगवीर सिंह, गांधीनगर गुरुद्वारे के प्रधान हरिवंश सिंह, कुलवेंद्र सिंह मजहबी, रणजीत सिंह सेठी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें