फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी के मुकदमे में बढ़ी दुष्कर्म की धारा

विज्ञापन
विज्ञापन
छेड़खानी के मुकदमे में बढ़ी दुष्कर्म की धारा
विज्ञापन

पैकोलिया। थाना क्षेत्र की नौ वर्षीय बालिका से छेड़खानी के आरोप में दर्ज केस में पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धारा बढ़ाई है। पुलिस ने पीड़ित के बयान के आधार पर यह कार्रवाई की। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
10 जून की रात करीब 11 बजे शौचालय गई बालिका को अकेला पाकर आरोपित साहिद ने दबोच लिया। बालिका का शोर सुनकर कुछ लोग दौडे़ और आरोपित को पकड़ना चाहा। वह खुद को छुड़ाकर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालिका ने बताया कि इसके एक दिन पूर्व आरोपित ने उससे दुष्कर्म किया था। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने 21 जून को छेड़खानी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि दर्ज केस में दुष्कर्म और पॉस्को एक्ट की धारा बढ़ाकर आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें