फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: जांच अधिकारी के पहुंचने पर नहीं मिलीं सचिव

Sat, 14 Sep 2024 02:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
रिश्तेदार की फर्म के नाम पर भुगतान करने का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कप्तानगंज (बस्ती)। कप्तानगंज ब्लॉक में सरकारी धन में गोलमाल करने की शुक्रवार को जांच करने टीम पहुंची। सचिव के मौजूद न रहने की वजह से जांच टीम को वापस आना पड़ा।

कप्तानगंज ब्लॉक के सरैया मिश्र, गोपियापार और रामगढ़ उर्फ कठार जंगल में तैनात पंचायत सचिव सोनम श्रीवास्तव पर किसी रिश्तेदार की फर्म पर लाखों रुपये का भुगतान करने का आरोप तीनों ग्राम पंचायत के प्रधान ने लगाया है। मामले की जांच करने बृहस्पतिवार को ब्लॉक की टीम गई थी। शुक्रवार को अपर जिला पंचायत राज अधिकारी अरुण कुमार गोपिया पा , सरैया मिश्र और जंगल कठार ग्राम पंचायत पहुंचे।
विज्ञापन

पूर्व सूचना के बावजूद सचिव के न होने से अभिलेख की जांच टीम नहीं कर सकी और वापस लौटना पड़ा। मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ किया। सरैया के प्रधान प्रतिनिधि जितेंद्र शुक्ल, जंगल कठार के प्रधान काशीराम के प्रतिनिधि राम जीत यादव तथा गोपिया पार में ग्राम प्रधान अश्विनी यादव ने बताया कि जिस फर्म को भुगतान किया गया,उसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


उधर, दो दिन पूर्व कप्तानगंज विकास खंड के एडीओ आईएसबी नरेंद्र पांडेय के नेतृत्व में तीन सदस्य टीम ने जांच किया था। जांच रिपोर्ट के आधार पर खंड विकास अधिकारी ने सचिव सोनम से पांच बिंदुओं पर एक सप्ताह के अंदर आख्या मांगी है । खंड विकास अधिकारी प्रवीण कुमार पटेल ने बताया कि जांच में मिले बिंदुओं के सापेक्ष सचिव से उनका पक्ष प्रस्तुत करने को कहा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें