फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: महिला पर हमले के मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार

Mon, 20 Jan 2025 11:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
- बभनान के बागेश्वर नगर वार्ड में महिला के पेट में घोंपा था चाकू
विज्ञापन




बभनान। नगर पंचायत बभनान के बागेश्वर नगर वार्ड में एक महिला के पेट में चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी रेहाना पत्नी अब्दुल मन्नान को घर से गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार 10 दिसंबर 2024 को गौर क्षेत्र के बभनान कस्बे के बागेश्वर नगर वार्ड में पड़ोसी दिलदार अली पुत्र अब्दुल मन्नान ने अपनी मां के साथ मिलकर पड़ोसी राम अवतार पुत्र केसरी के घर पर आए। उसकी पत्नी रजनी कौशल के पेट में चाकू मार दिया था। मामले में पुलिस ने सिर्फ दिलदार के विरुद्ध प्राणघातक हमले की धारा में केस पंजीकृत कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बाद में मेडिकल कालेज गोरखपुर से इलाज करने के बाद महिला ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि पेट में चाकू घोंपने में दिलदार के साथ उसकी मां रेहाना की भी संलिप्तता थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिलदार की मां रेहाना को सोमवार को पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। इसके पहले दिलदार की गिरफ्तारी हो चुकी है। थानाध्यक्ष गौर गजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें