फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ट्रेन और रोडवेज बसों में नहीं मिल रही सीट, खड़े होकर सफर मजबूरी

विज्ञापन
बस्ती रेलवे स्टेशन पर यात्री सुरक्षा को लेकर जांच करते डॉग स्क्वाड व पुलिस टीम। संवाद
विज्ञापन
बस्ती। बुधवार को होली त्योहार के चलते ट्रेन और रोडवेज बसों में महानगरों से आने वाले परदेसियों की भीड़ इस कदर बढ़ गई है कि होली स्पेशल ट्रेनों में भी तत्काल में लोगों को कंफर्म टिकट नहीं मिल पा रहे हैं। मजबूर होकर लोग ट्रेन और बसों में खड़े होकर सफर कर रहे हैं।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर प्राइवेट वाहनों की चांदी है। भीड़ के चलते यात्रियों से मनमाना किराया वसूल कर रहे हैं। यात्री जैसे ही ट्रेन या बस से उतरते हैं, प्राइवेट वाहन फौरन गांव पहुंचाने के लिए सौदा तय करने लगते हैं। कहते हैं कि उस रूट पर रोडवेज बस की सेवा नहीं है, आपको प्राइवेट वाहन से ही जाना पड़ेगा। यात्री उनके झांसे में आ जाते हैं और त्योहार के चलते उन्हें मुंह मांगा किराया देने को मजबूर हैं।
परिवहन निगम की ओर से ग्रामीण क्षेत्र के अधिकतर रूट पर होली त्योहार के चलते यात्रियों की सहूलियत के लिए अतिरिक्त बसों का संचालन कराया जा रहा है। इससे महानगरों से आने वाले परदेसी समय से अपने घर को पहुंच सके। वहीं रेलवे प्रशासन की ओर से महानगरों से गांव आने वाले यात्रियों को सुविधा देने के लिए पूर्वोत्तर रेलवे के विभिन्न रेलवे स्टेशनों से कुल 110 होली स्पेशल ट्रेनों को 706 फेरों के लिए लगाया गया है, बावजूद उसके ट्रेनों में भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है।
विज्ञापन

नियमित चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों के साथ होली स्पेशल ट्रेनों में भीड़ इतना बढ़ गई है, कि जनरल और स्लीपर कोच में लोगों को खड़े होने तक की जगह नहीं मिल पा रही है, किसी तरह से मजबूर होकर लोग यात्रा कर रहे हैं।
पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर की सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि होली त्योहार के चलते यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है, रेलवे प्रशासन की ओर से यात्री सुरक्षा को लेकर लगातार सतर्कता बरती जा रही है, पूर्वोत्तर रेलवे के रास्ते लगभग 110 होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन विभिन्न रेलवे स्टेशनों से कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें