बहादुरपुर। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेनीपुर में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए बृहद मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य के लगाई गई बीएलओ रीता देवी (आंगनबाड़ी कार्यकर्ता) को एसडीएम सदर ने शिकायत के आधार पर हटा दिया है।
इनकी जगह पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लीलावती को बीएलओ नियुक्त किया गया है। ग्राम पंचायत बेनीपुर निवासी राम उजागिर वर्मा ने 26 दिसंबर को जन सुनवाई पोर्टल के माध्यम से जिला निर्वाचन अधिकारी/ डीएम से गांव में तैनात बीएलओ की शिकायत की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि संबंधित बीएलओ वर्तमान प्रधान के प्रभाव में आकर कई जीवित मतदाताओं का नाम काट दिया गया है। कई मतदाता दो-दो बार सूची में शामिल हैं।