बस्ती। आर्य समाज नई बाजार बस्ती की ओर से सुरतीहट्टा में शुक्रवार को आर्य वीरांगना चरित्र निर्माण शिविर का आयोजन हुआ।
यहां प्रशिक्षण और वैदिक कार्यक्रम में शामिल हुए थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती जयदीप दुबे ने आर्य वीरांगना बालिकाओं के साथ यज्ञ में आहुतियां दीं। बालिकाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि नारी शक्ति के संरक्षण से देश मजबूत होगा। संस्कृत व संस्कृति दोनों एक-दूसरे के पूरक हैं संस्कृति संस्कृताश्रिता। संस्कृत भाषा व आर्य शिक्षा की रक्षा गुरुकुल करते रहें तथा इस समाज में संस्कार देने, उत्साह भरने व युवाओं को भटकाव से बचाने का कार्य केवल आर्य वीर दल कर सकता है संचालन आदित्यनारायण गिरि ने किया।