फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुगर जांच बंद होने पर बिफरे एसडीएम

विज्ञापन
सीएचसी भानपुर मे निरीक्षण के दौरान मरीजो से बात करते एसडीएम गिरीश कुमार झा साथ मे अधीक्षक डा.सचिन - फोटो : BASTI
विज्ञापन
शुगर जांच बंद होने पर बिफरे एसडीएम
विज्ञापन

भानपुर सीएचसी के निरीक्षण में टूटी मिली डेंटल कुर्सी
डॉक्टरों को समय से अस्पताल आने और बाहर से दवा न लिखने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
भानपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केेंद्र भानपुर का एसडीएम ने बृहस्पतिवार को तहसीलदार केशरी नंदन तिवारी के साथ निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में डेंटल कुर्सी टूटी मिली तो शुुगर जांच बंद पाई गई। एसडीएम ने तत्काल इसे दुरुस्त करा कर आवश्यक संसाधन मंगाने के निर्देश प्रभारी चिकित्साधिकारी को दिए।
विज्ञापन

दोपहर 12:50 बजे सीएचसी पहुंचे एसडीएम गिरीश कुमार झा ने अस्पताल के पर्ची काउंटर पर पहुंचकर मरीजों के पंजीकरण की जांच की। मरीजों से भी बात की। ओपीडी में बैठे चिकित्सकों से मरीजों की तथा दवा वितरण कक्ष में दवाओं के बारे में जानकारी ली। नेत्र परीक्षण कक्ष के साथ दंत परीक्षण कक्ष में खराब पड़ी डेंटल कुर्सी के बारे में अधीक्षक डॉ. सचिन चौधरी से जानकारी ली। पैथालॉजी में शुगर की आरबीएस जांच के लिए स्ट्रिप न होने की बात कही गई। उन्होंने प्रसव कक्ष, वार्ड और अन्य कार्यालयों का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर डॉ. पीसी यादव, डॉ. विमल चौधरी, प्रमोद हर्ष, सूर्यनाथ यादव, स्वामीनाथ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें