फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी अस्पतालों में भी होगी कोरोना की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
निजी अस्पतालों में भी होगी कोरोना की जांच
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने 15 अस्पतालों को उपलब्ध कराया एंटीजन किट
लक्षण और ऑपरेशन के मरीजों की तत्काल होगी जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले के निजी अस्पतालों में भी अब कोरोना की जांच होगी। स्वास्थ्य विभाग ने शहर के 15 अस्पतालों को निशुल्क एंटीजन किट उपलब्ध कराया है। अस्पताल स्टाफ को जांच के लिए प्रशिक्षित भी किया गया है। अस्पताल में किसी मरीज में यदि कोरोना का लक्षण दिखता है या ऑपरेशन वाले केस की तत्काल जांच की जाएगी। जांच की रिपोर्टिंग कोरोना के कमांड कंट्रोल रूम को की जाएगी।
पिछले दिनों स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों के प्रबंधन के साथ बैठक की थी। उनके यहां आने वाले मरीजों की जांच के लिए प्रेरित किया गया था। निजी अस्पतालों को निर्देश दिए गए हैं कि कोरोना प्रोटोकाल के तहत ही मरीजों का इलाज करें। मरीज के परीक्षण के दौरान अगर किसी मरीज को तेज बुखार है, सांस फूलने की शिकायत हो तो उसे तत्काल अन्य मरीजों से अलग कर एंटीजन जांच कराएं। यदि मरीज पॉजिटिव आता है तो तत्काल इसकी सूचना जिला कंट्रोल रूम और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को देकर मरीज को अस्पताल पहुंचाए। एंटीजन किट की मदद से ऑपरेशन वाले मरीजों की जांच की जा सकती है। जांच रिपोर्ट निगेटिव आने पर ऑपरेशन वाली टीम खुद को सुरक्षित महसूस करेगी। एसीएमओ डॉ. फकरेयार हुसैन ने बताया कि सरकार की मंशा है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों की जांच कर कोरोना मरीजों की पहचान कर उनका इलाज कराया जाए। सरकारी अस्पतालों व स्वास्थ्य विभाग की टीम की ओर से प्रतिदिन करीब एक हजार लोगों की सैंपलिंग की जा रही है। कोरोना काल में निजी अस्पतालों में बड़ी संख्या में मरीज आ रहे हैं।
विज्ञापन

क्या है एंटीजन जांच
कोरोना की जांच तीन तरह से की जाती है। आरटीपीसीआर जांच केवल मेडिकल कॉलेज के लैब में होती है। इसकी रिपोर्ट आने में 48 घंटे लग जाते हैं। दूसरी जांच ट्रूनेट से जिला अस्पताल व बस्ती मेडिकल कॉलेज में हो रही है। इसकी रिपोर्ट आने में आठ से 10 घंटे और कभी-कभी 24 घंटे लग जाते हैं। जांच की क्षमता भी सीमित है। इसके विपरीत एंटीजन जांच किट के माध्यम से की जाती है। मरीज का सैंपल लेने के करीब 15 मिनट में रिजल्ट आ जाता है। इस जांच में पॉजिटिव रिपोर्ट को सबसे सही माना जाता है। इमरजेंसी में जांच करने या किसी समूह की जांच कर तत्काल परिणाम जानने के लिए इस जांच का इस्तेमाल किया जाता है। यह जांच सरकारी अस्पतालों में पहले से हो रही है।
विज्ञापन

इन अस्पतालों को उपलब्ध कराई गई है किट
भव्या मेडिकल सेंटर, मालवीय रोड, नवयुग नर्सिंग होम, मालवीय रोड, हड्डी अस्पताल, निकट एलआईसी, पीएमसी, मालवीय रोड, दिव्य आई एंड डेंटल केयर क्लीनिक, फौव्वारा तिराहा, श्री कृष्णा मिशन हॉस्पिटल, बरगदवा, बस्ती ट्रामा सेंटर, अयोध्या आई हॉस्पिटल, संतकबीर आई हॉस्पिटल, नवज्योति आई हॉस्पिटल, जेजे हॉस्पिटल, कैली रोड, प्रकाश मेडिकल सेंटर, कैली रोड, तथास्तु हॉस्पिटल, लाइफ लाइन मेडिकल सेंटर, दक्षिण दरवाजा रोड, केयर मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, दक्षिण दरवाजा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें