फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थानेदार समेत 32 कोरोना पॉजिटिव मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
थानेदार समेत 32 कोरोना पॉजिटिव मिले
विज्ञापन

अब तक 58 की मौत, 402 एक्टिव मरीज
15 की तीसरी रिपोर्ट आई निगेटिव, अब तक 1969 हुए डिस्चार्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। एक थानेदार समेत 32 लोगों की बुधवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज से जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब जिले में संक्रमितों की संख्या 2429 हो गई है। जबकि मृतकों की संख्या 58 है। 402 एक्टिव मरीज हैं। 15 मरीजों की तीसरी जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। अब तक 1969 लोग निगेटिव हो चुके हैं। यह जानकारी डीएम आशुतोष निरंजन ने दी है।
जिले में कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए डीएम आशुतोष निरंजन ने विभाग और मोहल्लावार नमूने लेने के निर्देश दिए हैं। इस निर्देश की कड़ी में बुधवार को डीएसओ कार्यालय में हुए एंटीजन टेस्ट में दो लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इन्हें होम आइसोलेट किया गया है। इनमें से एक पॉजिटिव केस के लक्षण नहीं हैं। उसे स्वाद व महक भी आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम के मुताबिक अब तक 72870 लोगों के नमूने लिए जा चुके हैं। 71247 लोगों की रिपोर्ट भी आ चुकी है। 68758 निगेटिव पाए जा चुके हैं, जबकि 2429 अब तक पॉजिटिव हैं। 1623 नमूने की जांच रिपोर्ट का प्रशासन को इंतजार है। प्रशासन के निर्देश पर मेडिकल टीम ने 2029 लोगों के नमूने एकत्रित किए हैं। डीएम ने बताया कि कोरोना के मामले मिलने के बाद 160 स्थान को कंटेंमेंट जोन घोषित किया गया है। इसमें सदर तहसील में 92, हर्रैया में 46, भानपुर में 11 व रुधौली में 11 कंटेंमेंट जोन बनाए गए हैं। इन क्षेत्रों में आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें