नगर बाजार। भारत स्काउट और गाइड के डायमंड नेशनल जंबूरी उत्तर प्रदेश के कार्यक्रम में पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय कोठवा भरतपुर विकास क्षेत्र बहादुरपुर के बच्चे विद्यालय के साथ-साथ जनपद का नाम रोशन करेंगे।
प्रधानाध्यापक ललित कुमार उपाध्याय ने बताया कि बच्चों के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार के निर्देश पर और खंड शिक्षा अधिकारी प्रभात कुमार की देखरेख में पंजीकरण हो गया है। इसमें धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी।
जिला स्काउट मास्टर लीडर ट्रेनर कुलदीप सिंह व जिला गाइड कैप्टन सत्या पांडेय का समय-समय पर मार्गदर्शन भी मिल रहा है। कुलदीप सिंह ने विद्यालय में प्रतिभागियों को कार्यक्रम से संबंधित जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह बच्चों के लिए सुनहरा अवसर है। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधानमंत्री व समापन राष्ट्रपति करेंगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भी उपस्थिति रहेगी।
इस अवसर पर अमरेंद्र सिंह, राहुल सिंह, अशोक यादव, सुमन यादव, सलमा शाहीन, अरुण कुमार भारती, श्वेता मिश्रा, फूलमती गिरी, रीना गुप्ता, स्काउट जसवंत, अनुराग, मनीष, संगम, प्रिंस, प्रीतम, गाइड दिव्यांशी, तैयबा, अंशिका, सरिता, रोशनी आदि लोग मौजूद रहे।