फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: स्काउट-गाइड के तृतीय सोपान का प्रशिक्षण पूरा

Thu, 30 Oct 2025 01:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
हर्रैया जीएसएएस एकेडमी में स्काउट गाइड प्रशिक्षण का समापन हुआ। विज्ञ​प्ति - फोटो : credit
विज्ञापन
बस्ती। गजाधर सिंह अंगद सिंह एकेडमी हर्रैया के परिसर में पांच दिवसीय भारत स्काउट एवं गाइड के तृतीय सोपान का प्रशिक्षण बुधवार को संपन्न हो गया। प्रशिक्षण में 40 प्रतिभागियों ने सेवा, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि मां गायत्री इंटर कॉलेज कप्तानगंज के प्रधानाचार्य डॉ. अरविंद कुमार मिश्र ने स्काउट ध्वज को सलामी और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अंशिका मिश्रा, आराध्या मिश्रा और शुभी शुक्ला ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। समापन दिवस पर प्रथमोपचार, गांठें बांधने की कला, पायनियरिंग, आपदा प्रबंधन, स्वच्छता एवं समाज सेवा से संबंधित प्रस्तुतियां दी गईं।
मुख्य अतिथि ने कहा कि स्काउट गाइड प्रशिक्षण विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण में योगदान देने योग्य बनाता है। यह विद्यार्थियों में अनुशासन, नैतिक मूल्य तथा समाज सेवा की भावना का विकास करता है। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुभाष चंद्र त्रिपाठी ने कहा कि तृतीय सोपान का प्रशिक्षण विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास का सशक्त माध्यम है। उन्होंने गाइड अंजू श्रीवास्तव एवं प्रशिक्षकों के योगदान की सराहना की। स्काउट मास्टर दिनेश पांडेय ने आभार व्यक्त किया। कहा कि स्काउट का उद्देश्य केवल प्रशिक्षण तक सीमित नहीं, बल्कि जीवन भर सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर जिला स्काउट कमिश्नर प्रताप शंकर पांडेय, लीडर ट्रेनर कुलदीप सिंह, लीडर ट्रेनर सत्या पांडेय, सहायक लीडर ट्रेनर अमरचंद वर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें