वाल्टरगंज (बस्ती)। भादी खुर्द निवासी अनीता पत्नी गोविंदलाल ने पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। प्रार्थनापत्र में उसका कहना है कि 28 अक्तूबर को गांव के ही कुछ लोगों ने गाड़ी खड़ी करने के विवाद में उन पर और उनके पति पर हमला कर दिया था। अनीता का कहना है कि घायल अवस्था में उन्हें एंबुलेंस से स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद जब वे शिकायत दर्ज कराने थाने पर पहुंचीं, तो उनकी बात नहीं सुनी गई। अनीता का कहना है कि थाने पर सुबह से शाम तक बैठाए रखा गया और जब भाई को फोन किया, तो एक महिला सिपाही ने धक्का देकर बाहर निकाल दिया। संवाद