बस्ती। निदेशक प्रसारक आचार्य देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमार गंज अयोध्या उत्तर प्रदेश डॉ. राम बटुक सिंह, डॉ. केएम सिंह, डॉ. सौरभ वर्मा वरिष्ठ वैज्ञानिक शस्य ने कृषि विज्ञान केन्द्र का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान केंद्र के प्रभारी अधिकारी डॉक्टर मिश्रा एवं अन्य वैज्ञानिक वी सिंह, डॉ. वीबी सिंह, डॉ. प्रेम शंकर एवं डॉ. अंजलि वर्मा, एएसआरएफ रवि शंकर पांडे तथा केंद्र के अन्य कर्मचारियों ने केंद्र पर स्थापित इकाइयां का भ्रमण कराया। प्लास्टिक हाउस, नेट, उद्योग, प्लांट, पशुपालन, डेयरी प्लांट, डेयरी प्लांट, डेयरी प्लांट आदि की व्यवस्था को देखा। साथ ही केंद्र पर चल रहे पोषण पखवाड़ा 2025 का भी शुभारंभ किया गया। संवाद