फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: एमएलसी की पहल पर दो सामुदायिक केंद्र मंजूर

Sat, 12 Apr 2025 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं एमएलसी सुभाष यदुवंश के प्रस्ताव पर समाज कल्याण राज्य मंत्री असीम अरुण ने जिले के दो सामुदायिक केंद्र को स्वीकृति प्रदान की है। एमएलसी ने बताया कि रुधौली ब्लॉक के डड़वा पांडेय गांव सामुदायिक केंद्र के निर्माण के लिए 80 लाख 81 हजार रुपये एवं साऊंघाट ब्लॉक के बरवा में 65 लाख रुपये स्वीकृत हुआ है। उन्होंने इन केंद्रों के निर्माण के लिए समाज कल्याण मंत्री से मुलाकात कर प्रस्ताव दिया था। जिस पर स्वीकृति के साथ धन भी आवंटित कर दिया गया है। कहा कि सामुदायिक केंद्र के बनने के बाद अब स्थानीय लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। यह केंद्र सामाजिक, सांस्कृतिक और सामुदायिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए उपयोगी होंगे। केंद्र में बैठक हाॅल, रसोई घर व शौचालय की व्यवस्था रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें