घटनास्थल की जांच करती पुलिस व घायल स्कूल के प्रबंधक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वाल्टरगंज थाना क्षेत्र में संचालित एक विद्यालय के प्रबंधक का बृहस्पतिवार रात बदमाशों ने कथित रूप से अपहरण कर लिया। काली कार में जबरन बैठाकर ले जाने के बाद उनके साथ मारपीट की गई और घायलावस्था में नगर थाना क्षेत्र में सड़क किनारे फेंक दिया गया।
पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। मामले में चार आरोपियों के खिलाफ अपहरण और हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है।
जानकारी के अनुसार संतकबीरनगर जिले के बेलहर कला थाना क्षेत्र के करमा कला गांव निवासी जगदंबा प्रसाद चतुर्वेदी (50) वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के भरौली बाबू गांव में एक विद्यालय का संचालन करते हैं।
बृहस्पतिवार रात वह मोटरसाइकिल से पर घेराबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू की। इसी दौरान पीआरवी को सूचना मिली कि नगर थाना क्षेत्र में सुनसान स्थान पर एक व्यक्ति घायल अवस्था में पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसकी पहचान जगदंबा प्रसाद चतुर्वेदी के रूप में की। उन्हें तत्काल एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
प्रारंभिक जांच में पुलिस को जानकारी मिली है कि प्रबंधक का भरौली बाबू गांव के दो लोगों से पुराना विवाद चल रहा था। इसी बिंदु को आधार बनाकर पुलिस जांच आगे बढ़ा रही है। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी शुरू कर दी है।
वॉल्टरगंज थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह ने बताया कि प्रबंधक के बेटे की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ अपहरण और हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
अपहरण की सूचना के बाद तत्काल पुलिस की कई टीमें सक्रिय की गईं। प्रबंधक को घायलावस्था में भर्ती कराया गया है। उनकी स्थिति ठीक है।
अपहरणकर्ताओं का भी पता चल गया है। उनकी तलाश में पुलिस टीमें लगाई गई हैं: सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी सीओ सिटी