फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीपीआर से मिली राहत: सांप ने डसा, एंटी स्नेक वेनम की 30 डोज ने बचाई वैष्णवी की जान-बस्ती से बीआरडी रेफर

Wed, 22 Jul 2026 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती

सार

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बढ़ाया गांव निवासी वैष्णवी (13) पुत्री संजय कुमार को मंगलवार सुबह सांप ने डस लिया। परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज ले गए, वहां प्राथमिक उपचार के दौरान पांच एंटी स्नेक वेनम इंजेक्शन लगाए गए। 
विज्ञापन
प्राथमिक उपचार के बाद सर्पदंश की शिकार किशोरी बीआरडी में भर्ती - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समय पर उपचार मिलने से सर्पदंश की शिकार किशोरी की जान बच गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से रेफर होकर जिला अस्पताल पहुंची किशोरी का चिकित्सकों ने तत्काल इलाज शुरू किया। गहन चिकित्सकीय निगरानी में एंटी स्नेक वेनम की 30 डोज देने के बाद उसकी हालत में सुधार हुआ।

विज्ञापन


इसके बाद में बेहतर उपचार के लिए उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बढ़ाया गांव निवासी वैष्णवी (13) पुत्री संजय कुमार को मंगलवार सुबह सांप ने डस लिया। परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज ले गए, वहां प्राथमिक उपचार के दौरान पांच एंटी स्नेक वेनम इंजेक्शन लगाए गए।

Trending Videos
विज्ञापन

हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सुबह 7:27 बजे परिजन किशोरी को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। ड्यूटी पर मौजूद डॉ. सुनील कन्नौजिया और ओटी इंचार्ज आदित्य ने तत्काल उपचार शुरू किया तथा ऑन कॉल डॉ. शिवम जायसवाल को बुलाकर किशोरी को चिकित्सकीय निगरानी में भर्ती किया गया।

चिकित्सकों ने क्रमवार एंटी स्नेक वेनम की 25 डोज दीं। चिकित्सकों के अनुसार, शरीर में जहर फैल चुका था और मरीज की हालत गंभीर थी। करीब एक घंटे तक सीपीआर सहित अन्य जीवनरक्षक प्रयास किए गए, जिसके बाद उसकी स्थिति में सुधार हुआ। हालत स्थिर होने पर उसे बेहतर उपचार के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें