फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल बस पलटी कोई हताहत नहीं

Sat, 26 Dec 2015 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हर्रैया। गजाधर सिंह अंगद सिंह एकेडमी की बस शुक्रवार को सुबह साढ़े दस बजे के करीब महूघाट विशेषरगंज मार्ग पर नदाएं गांव के निकट अनियंत्रित होकर पलट गई। बस पलटने की सूचना मिलते ही विद्यालय प्रबंधन से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया। उन्हें जब यह पता चला कि बस वापसी के दौरान पलटी है और उसमें चालक और क्लीनर ही थे जो बाल बाल बच गए, तब उनकी जान में जान आई।
विज्ञापन


हर्रैया क्षेत्र के अंगद सिंह गजाधर सिंह एकेडमी ने शुक्रवार को सार्वजनिक अवकाश होने के बाद भी मनमानी की। विद्यालय खुला रहा। यह तो गनीमत रही कि बस में बच्चे नहीं थे। शुक्रवार को क्रिसमस डे पर सार्वजनिक अवकाश के बावजूद विद्यालय प्रबंधन नहीं माना और विद्यालय को खुला रखा। ऐसे में बच्चों को विद्यालय आना पड़ा।

सुबह सात बजे से कुछ बच्चों का शिफ्ट चलता है और 10 बजे छुट्टी हो जाती है। ऐसे में शुक्रवार को विद्यालय आए बच्चों को छुट्टी के बाद उनके घर छोड़कर वापस लौट रही स्कूल बस हर्रैया के महू घाट विशेषरगंज मार्ग पर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। बस पलटने की सूचना मिलते ही विद्यालय प्रबंधन में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


मगर जब उन्हें पता चला कि बस बच्चों को छोड़कर वापस आ रही थी तो लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं उन बच्चों के अभिभावकों ने भी ईश्वर के प्रति आभार जताया। डीएम अनिल कुमार दमेले ने कहा कि सार्वजनिक अवकाश के दिन भी विद्यालय खुलना गंभीर बात है। इस मामले की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें