फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहमे लोग, गिर गए दुकानों के शटर

Sat, 26 Dec 2015 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। पैगंबर साहब के प्रति हिंदू महासभा के कार्यवाहक अध्यक्ष कमलेश तिवारी की आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में बड़ी संख्या में लोग सड़क पर निकल आए। इससे बाजार में अफरा-तफरी मच गई। कोई कुछ समझ नहीं पाया कि आखिर क्या हो रहा है? कई व्यापारियों ने अपनी दुकानों के शटर गिरा लिए।
विज्ञापन


वहीं ग्राहक भी इधर-उधर भागने लगे। इससे बाजार में करीब दो घंटे तक अशांति का वातावरण रहा। करीब घंटे भर बाद जब जिले के प्रशासनिक अधिकारियों को जानकारी हुई तब कंपनीबाग की ओर से हुड़दंग करते वापस लौटे रहे लोगों के पीछे कोतवाल, सीओ और एसडीएम नजर आए। इस मामले में पुलिस ने शहर के दोनों थानों में हुड़दंग करने, अफरातफरी का माहौल  पैदा करने, अशांति बनाने और अराजकता फैलाने के आरोप में करीब ड़ेढ सौ लोगों के खिलाफ  मुकदमा दर्ज किया है।

शुक्रवार को दोपहर तीन बजे के करीब पुरानी बस्ती की ओर से गांधीनगर की तरफ तकरीबन पांच सौ लोग टुकड़ियों में सड़क पर निकल पड़े। वह हिंदू महासभा के कार्यवाहक अध्यक्ष कमलेश तिवारी के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। दरअसल सभी टुकड़ियों में थे, जिनमें नेतृत्व के कमी के चलते यह लोग जब कचहरी की ओर बढ़ने लगे तो शहर में अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया। सड़क और पटरियों पर मौजूद लोगों के साथ दुकानदार भी घबरा गए।
विज्ञापन


दुकानदार जहां अपनी दुकानों के शटर धड़ाधड़ गिराने लगे, वहीं सड़कों पर मौजूद लोग डर के मारे भागने लगे।
चारों तरफ अफरा तफरी और भगदड़ का माहौल रहा। गांधीनगर होते हुए वे कंपनी बाग की तरफ गए और बाद में वापस गांधीनगर होते हुए वापस लौटने लगे। दो घंटे तक पूरे शहर में अफरा तफरी का माहौल बना रहा।

पुरानी बस्ती से लेकर कोतवाली क्षेत्र में धारा 144 के लागू होने के बाद भी बिना अनुमति के बड़ी संख्या में लोगों के प्रदर्शन, बाजार करने आईं महिलाओं  व बच्चों को धक्का देने के मामले को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। सीओ सिटी अतुल सोनकर ने बताया कि शहर में धारा 144 लागू थी। ऐसे में बड़ी संख्या में लोगों का बिना अनुमति सड़क पर उतरना गंभीर मामला है।

पुरानी बस्ती और कोतवाली थाने में तकरीबन डेढ़ सौ लोगों के विरुद्ध  विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। इनमें कुछ नामजद भी किए गए है। शहर में यदि किसी ने अब गड़बड़ी करने की कोशिश की तो पुलिस उन पर कड़ी कार्रवाई करेगी।

अचानक इतनी संख्या में लोग सड़क पर कैसे आ गए, इसकी उन्हें कोई सूचना नहीं है। लोगों का कहना है कि वे जुलूस निकाले थे, पर जुलूस के लिए भी उनकी ओर से कोई अनुमति नहीं ली गई थी।
-रामप्रसाद, एसडीएम सदर

जिन लोगों ने भी ऐसी हरकत की है, शहर में अफरा तफरी का माहौल बनाने की कोशिश की है, उनकी वीडियो रिकार्डिंग कराई गई है, मुकदमा पंजीकृत किया गया है। एएसपी से पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी गई है। अगर किसी को विरोध करना था। उसका भी एक तरीका होता है।
विज्ञापन

-शिवहरि मीणा, एसपी, बस्ती
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें