फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल बस-ट्रक की टक्कर, दो घायल

Wed, 30 Dec 2015 12:16 AM IST
अमर उजाला/बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकचंद/रुधौली। नगर के एक इंटर कालेज की स्कूली बस मंगलवार सुबह ट्रक से टकरा गई। वो तो किस्मत अच्छी थी कि बच्चे बाल-बाल बच गए। केवल एक बच्चा मामूली रूप से चोटिल हुआ है। वहीं बस चालक के पैर में गंभीर चोट आई है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


घटना के बाद करीब ढाई घंटे तक बस्ती बांसी मार्ग पर बड़े वाहनों का आवागमन बंद रहा। बस्ती शहर के सावित्री विद्या बिहार इंटर कालेज रामजीपुरम की बस मंगलवार सुबह बस्ती से रुधौली की ओर बच्चों को लेने गई थी।

 लौटते समय पौने आठ बजे के करीब बस बस्ती बांसी रोड पर दसिया बाजार के पास पहुंची ही थी कि कोहरे और टूटी सड़क के कारण अठदमा चीनी मिल की ओर जा रहा गन्ना लदे ट्रक और बस की टक्कर हो गई। हादसे में बच्चे तो बच गए, लेकिन बस चालक गंगाराम पांडेय(52) निवासी बखरिया थाना रुधौली घायल हो गए।
विज्ञापन


बस के सामने का शीशा टूटने के कारण सामने बैठे एक छात्र जितेंद्र (12)पुत्र राधेश्याम निवासी सेहुड़ा खुर्द को शीशे का टुकड़ा सिर पर लग गया। उसका दसिया बाजार में प्राथमिक उपचार कराया गया। बाद में अठदमा मिल के कर्मचारियों को लेकर मिल जाने वाली बस से सभी बच्चों को विद्यालय भेजा गया।

 जबकि घायल बस चालक गंगाराम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके पैर में फ्रैक्चर बताया जा रहा है। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। रुधौली के प्रभारी एसओ अनिल कुमार पांडेय ने अपने स्टाफ के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर बच्चों की मदद की और सुबह 10 बजे के करीब क्रेन मंगाकर बस और ट्रक को सड़क से हटवाया जिससे इस रोड पर आवागमन चालू हो सका।

सावित्री विद्या बिहार इंटर कालेज के प्रधानाचार्य जगदीश मिश्र ने कहा कि इस हादसे में सभी बच्चे बाल बाल बच गए। बस चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें