फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: स्कूली वाहन और कार में टक्कर, बच्चे का पैर टूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर बाजार (बस्ती)। थाना क्षेत्र के ग्राम तिलकपुर स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार को स्कूल वाहन और कार में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में स्कूल वाहन में सवार एक बच्चे का पैर टूटने की खबर है। इससे बच्चों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन



प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कप्तानगंज थाना क्षेत्र का बताया जा रहा स्कूल वाहन बच्चों को उनके घर छोड़ रहा था। उसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार कार से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के समय वाहन में दो से तीन बच्चे सवार थे, इनमें से एक का पैर टूट गया, जिसे तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार बच्चे की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें