बस्ती। कप्तानगंज पुलिस ने भूमि विवाद में मारपीट के आरोप में आठ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की। थानाक्षेत्र के ककुआरावत निवासी रामचंदर ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप है कि रविवार की सुबह करीब 10 बजे भूमि विवाद को लेकर विपक्षियों ने उन्हें व उनके घरवालों को अपशब्द कहते हुए मारापीटा। जान से मारने की धमकी देते हुए मोबाइल तोड़ दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गांव के ही पाटन निषाद, राहुल, रोहित, संग्राम, सतिराम, संजय निषाद, मंजू और कुसुम पर प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। संवाद