फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच में मिले छह विद्यालय बंद मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
जांच में मिले छह विद्यालय बंद मिले
विज्ञापन

आठ शिक्षक और 21 शिक्षामित्र-अनुदेशक स्कूलों में नहीं मिले, मांगा गया स्पष्टीकरण
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। बीएसए जगदीश शुक्ला ने बनकटी, विक्रमजोत और कुदरहा ब्लॉक की परिषदीय स्कूलों का टीम गठित करके निरीक्षण कराया। निरीक्षण में आठ शिक्षक, 21 शिक्षामित्र अनुपस्थित मिले। छह विद्यालय बंद मिले। अनुपस्थित शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
निरीक्षण में बहादुरपुर क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय खड़ौवा बंद मिला। प्राथमिक विद्यालय खड़ौवा खुर्द में शिक्षामित्र नीलम द्विवेदी देर से पहुंची थी। प्राथमिक विद्यालय रानीपुर और प्राथमिक विद्यालय मुस्तफाबाद का विद्यालय बंद मिला। कंपोजिट विद्यालय कोठवा भरतपुर में अनुदेशक फूलमती गिरि और रितेश कुमार देर से स्कूल आए थे।
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक विद्यालय चंदो और प्राथमिक विद्यालय पाथरभीर की प्रधानाध्यापिका निर्मला सिंह ने ऑनलाइन अवकाश नहीं लिया था। उच्च प्राथमिक स्कूल पिपरागौतम में अनुदेशक शशि शुक्ला और अम्बालिका अनुपस्थित मिलीं। उच्च प्राथमिक विद्यालय कटरूआ प्रधानाधयापक ओंकार सिंह ने ऑनलाइन अवकाश नहीं लिया था। प्राथमिक विद्यालय बरगाह में शिक्षामित्र माधुरी सिंह अनुपस्थित रहीं। प्राथमिक विद्यालय फुलवरिया का विद्यालय बंद मिला। प्राथमिक विद्यालय सेमरा में शिक्षिका शिवांगी व साक्षी एक जनवरी से अनुपस्थित चल रहीं हैं। प्राथमिक स्कूल कुस्मही में शिक्षामित्र सरिता सिंह अनुपस्थित रहीं।
उच्च प्राथमिक विद्यालय बभनियांव बंद मिला। प्राथमिक विद्यालय रेहरवा में शिक्षामित्र सुमनलता अनुपस्थित रहीं। उच्च प्राथमिक विद्यालय बहादुरपुर में शिक्षिका रश्मि सिंह और तीनों अनुदेशक अनुपस्थित रहे। उच्च प्राथमिक विद्यालय रजली में अनुदेशक रणविजय सिंह अनुपस्थित रहे। प्राथमिक स्कूल करमी के प्रधानाध्यापक मोहम्मद अंसारी, प्राथमिक विद्यालय छब्बर में शिक्षामित्र राधिका देवी, उच्च प्राथमिक विद्यालय दुबौली में शिक्षामित्र साधना सिंह और रोविना खातून अनुपस्थित मिलीं। प्राथमिक विद्यालय पोखरनी बंद मिला। कुदरहा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय गायघाट शिक्षिका प्रीती सिंह और शिक्षामित्र शरीफ अनुपस्थित मिलीं। प्राथमिक विद्यालय जनवल के शिक्षामित्र अर्चना पाल, सुनीता अनुपस्थित थीं। वहीं, दुबौलिया क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मझियार में शिक्षामित्र जानकी स्कूल देर से पहुंची थी। बनकटी क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय जगदीशपुर में शिक्षामित्र कंचन यादव 24 दिसबर से अनुपस्थित चल रही हैं।
विज्ञापन

बीएसए शुक्ल ने कहा कि अनुपस्थित पाए गए शिक्षकों से एक हफ्ते के अंदर स्पष्टीकरण मांगा गया है। स्पष्टीकरण न देने पर अनुपस्थित शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें