बस्ती। अमर उजाला के अभिनव पहल का हिस्सा हमराही छात्रवृत्ति परीक्षा रविवार को बस्ती में भी कराई गई। इसमें समाचार पत्र वितरक अनूप बिहारी की बिटिया नेहा ने हिस्सा लिया।
नेहा को हाई स्कूल पास होने के बाद छात्रवृत्ति परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिला। अमर उजाला की ओर से वितरक बंधुओं के पाल्याें के लिए यह परीक्षा आयोजित कराई जाती है। नेहा और उनके अभिभावक ने अमर उजाला के इस पहल की सराहना की। कहा कि सामाजिक सरोकार से जुड़ा रहने वाला अखबार अमर उजाला समाज के हर वर्ग के साथ खड़ा रहता है। हमराही परीक्षा पढ़ाई में काफी मददगार साबित हो सकती है। इसमें उत्तीर्ण होने के बाद समाचार पत्र वितरकों के पाल्यों को शैक्षिक मदद मिलेगी। उनका भविष्य सुनहरा होगा। संवाद