फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: श्रीलंका में हिंदी दिवस पर व्याख्यान देंगे बस्ती के प्रो. मुकेश

Sun, 23 Jul 2023 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
प्रो  मुकेश कुमार मिश्रा कोलंबो विश्वविद्यालय में करेगें व्याख्यान।
विज्ञापन
बस्ती। शहर से करमा देवी स्मृति पीजी काॅलेज संसारपुर के प्राचार्य प्रोफेसर मुकेश कुमार मिश्र हिंदी दिवस के मौके पर श्रीलंका के केलानिया विश्वविद्यालय में व्याख्यान देंगे। इसके लिए इन्हें विश्वविद्यालय ने बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया है।
विज्ञापन


प्रो. मिश्रा पहली बार 2014 में दक्षिण कोरिया के सियोल के पोसमई सोसायटी में हिंदी पर व्याख्यान दिया था। इसके बाद उनका चयन 2018 में मॉरीशस में आयोजित 11वें विश्व हिंदी सम्मेलन में भारत सरकार के प्रतिनिधि मंडल में हुआ। वहां भी इनका व्याख्यान हआ। फरवरी 2023 में फिजी में आयोजित 12वें विश्व हिंदी सम्मेलन में भी यह भारत सरकार की ओर से शामिल हुए।
इस बार 14 सितंबर को श्रीलंका के केलनिया यूनिवर्सिटी में इनका व्याख्यान होगा। श्रीलंका के केलानिया विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के अध्यक्ष आनंद अबेसुंदारा ने वैश्विक पटल पर हिंदी विषय पर मुख्य वक्ता के रूप में इन्हें आमंत्रित किया है। प्रो. मिश्रा ने बताया कि बंगलुरु विश्वविद्यालय में मेरी रचना यात्रा वहां के पाठ्यक्रम में शामिल है। इसका शीर्षक पूर्वजों का भारत मॉरीशस पढ़ाया जाता है। मुकेश कहते हैं कि 2018 से 2019 तक महात्मा गांधी के हिंदी प्रचार सभा का उप कुलपति भी रहा हूं।
विज्ञापन

मुकेश ने बताया कि उनके पिता प्रो. मधुर नारायण मिश्र वर्ष 1999 में लंदन में आयोजित छठे विश्व हिंदी सम्मेलन में भारत सरकार के प्रतिनिधि रहे थे। इसके लिए कई प्रमुख बिंदुओं पर तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें