फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन : शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब

विज्ञापन
महेश्वर नाथ मंदिर भोयर में जलाभिषेक करते श्रद्धालु
विज्ञापन
बस्ती। सावन मास के अंतिम सोमवार को जिलेभर के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। ब्रह्म मुहूर्त के बाद सुबह करीब तीन बजे से ही मंदिरों में हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष गूंजने लगे। श्रद्धालु आस्था के जल से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करने के लिए आतुर दिखे। दिनभर जलाभिषेक, रुद्राभिषेक, रामचरितमानस पाठ, भंडारा और अन्य धार्मिक अनुष्ठानों का दौर चलता रहा।
विज्ञापन

प्रमुख शिवधाम बाबा भद्रेश्वरनाथ मंदिर समेत जिले के विभिन्न शिवालयों में भोर से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। सुबह पांच बजे तक मंदिरों के गर्भगृह से लेकर परिसर तक श्रद्धालुओं की भीड़ हो गई। सड़कों पर भी पूरे दिन श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। महिलाएं, बच्चे और पुरुष सभी भोलेनाथ की भक्ति में लीन नजर आए। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाए जाने से श्रद्धालुओं को करीब तीन किलोमीटर पैदल चलकर मंदिर तक पहुंचना पड़ा। सुबह से ही मंदिर परिसर में हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष सुनाई देते रहे। जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं में उत्साह देखते ही बना। दुबौला स्थित भारीनाथ मंदिर, तिलकपुर के बाबा जागेश्वरनाथ मंदिर, बरवाधाम, कड़र, देवरिया माफी और शहर के कंपनीबाग शिव मंदिर समेत विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। भक्तों ने अक्षत, पुष्प, चंदन, दही, बेलपत्र, दूध, भांग और धतूरा आदि पूजन सामग्री अर्पित की। मंदिरों में घंटे-घड़ियाल बजते रहे और वैदिक मंत्रोच्चार से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
श्रद्धालुओं की ओर से कई स्थानों पर रुद्राभिषेक, रामचरितमानस पाठ, भंडारा और वैदिक मंत्रों के जाप का आयोजन किया गया। घरों में भी लोगों ने रुद्राभिषेक कराया और महिलाओं व पुरुषों ने व्रत रखकर भगवान शिव की आराधना की। जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्स्ना और पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए विभिन्न मंदिरों का भ्रमण किया।
विज्ञापन

सामूहिक रुद्राभिषेक का आयोजन : भानपुर। तहसील क्षेत्र के प्रसिद्ध लोढ़ेश्वरनाथ मंदिर परिसर में सावन के अंतिम सोमवार को जनकल्याण, सुख-समृद्धि और विश्व शांति की कामना को लेकर सामूहिक रुद्राभिषेक, पौध वितरण और भंडारे का आयोजन किया गया। 151 पार्थिव शिवलिंगों का श्रद्धालुओं ने परिवार के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन-अभिषेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें