बस्ती सदर विधानसभा में सत्ता का संग्राम
- फोटो : अमर उजाला
यूपी में अगले साल यानी 2027 में विधानसभा का चुनाव होना है। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी छोटे-बड़े दल अपने-अपने समीकरण साधने में जुट गए हैं। सपा जहां अपनी खोई हुई जमीन वापस पाना चाहती है वहीं भजापा लगातार तीसरी बार सत्ता में आने के लिए पूरा जोर लगा रही है। भाजपा सरकार के कामकाज से जनता कितना संतुष्ट है और शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार को लेकर लोगों की राय क्या है? प्रदेश की जनता के 'मन की बात' जानने के लिए आमर उजाला ने एक अभियान चलाया है जिसका नाम है 'सत्ता का संग्राम'। इस अभियान के तहत अमर उजाला की टीम प्रदेश की सभी विधानसभाओं में जाकर तमाम मुद्दों को लेकर लोगों से बात कर रही है और ये जानने की कोशिश कर रही है कि क्षेत्र के मौजूदा विधायक के काम-काज से जनता कितना संतुष्ट है? इसी कड़ी में बस्ती की सदर विधानसभा सीट का अमर उजाला की टीम ने जायजा लिया।
बस्ती सदर के व्यापारियों को क्यों चाहिए योगी सरकार?
सत्ता का संग्राम के तहत अमर उजाला की टीम ने बस्ती सदर सीट का दौरा कर विकास की जमीनी हकीकत जानने की कोशिश की। बस्ती सदर विधानसभा में व्यापारियों ने बताया कि पिछली सरकारों के अपेक्षा मौजूदा योगी सरकार में कानून-व्यवस्था बहुत अच्छी है। पहले चोरी और लूट जैसी घटनाएं सरेआम होती थीं लेकिन अब ऐसा नहीं है। वहीं आगे व्यापारियों ने बताया कि उनकी सरकार से मांग है कि वो ऑनलाइन कारोबार करवा दे, ऑनलाइन कारोबार की वजह से व्यापारियों का बहुत नुकसान हो रहा है। व्यापारियों ने कहा कि योगी सरकार में तुरंत एक्शन लिया जाता है, पहले की सरकारों में मामले ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता था।
बस्ती सदर की छात्राओं ने योगी सरकार के काम पर क्या कहा?
बस्ती सदर विधानसभा सीट में कानून-व्यवस्था को लेकर महिलाओं से बातचीत की गई। कानून-व्यवस्था समेत कई मुद्दों पर बात करते हुए महिलाओं ने बताया कि योगी सरकार में महिलाओं को लेकर सख्त कदम उठाएं गए हैं। योगी सरकार में महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने को लेकर कई कदम उठाए गए हैं। एक छात्रा ने बताया कि योगी सरकार में वो खुद को सुरक्षित महसूस करती हैं और योगी सरकार महिलाओं के लिए अच्छा काम कर रही है।