लाल निशान से 18 सेमी ऊपर बह रही नदी
संवाद न्यूज एजेंसी
दुबौलिया। सरयू नदी का जलस्तर 24 घंटों से स्थिर है। हालांकि बाढ़ के पानी से घिरे गांव सुबिका बाबू व आंशिक टेढ़वा गांव के लोगों की परेशानियों जस के तस बनी हुई हैं। मोटरबोट के सहारे लोग अपनी दिनचर्या पूरी कर रहे हैं।
कटरिया-चांदपुर तटबंध पर खजांचीपुर गांव से लेकर खलवा गांव तक पानी का दबाव बना हुआ है। गौरा-सैफाबाद तटबंध पर पारा गांव के सामने पांच सौ मीटर में दबाव बना हुआ है। केंद्रीय जल आयोग अयोध्या कार्यालय के अनुसार, शाम पांच बजे जलस्तर 92.91 मीटर दर्ज हुआ, जो लाल निशान से 18, सेमी ऊपर है। नदी 24 घंटे से स्थिर है। विभिन्न बैराजों से मंगलवार को तीन लाख दो हजार 773 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इसका असर दिखने में करीब 24 घंटे लग जाएंगे।