फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: घंटेभर में एक सेमी बढ़ रहा सरयू का जलस्तर, लाल निशान की ओर नदी

विज्ञापन
पकड़ी गांव के पास नदी का जलस्तर बढ़ने से नाव से एक-दूसरे छोर पर जाते ग्रामीण संवाद
विज्ञापन
बस्ती। सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से माझा क्षेत्र के लोगों की चिंता बढ़ गई है। जलस्तर में प्रति घंटे करीब एक सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की जा रही है। लगातार बढ़ते जलस्तर और कटान से ग्रामीणों में बाढ़ की आशंका गहरा गई है, जबकि प्रशासन ने तटबंधों की निगरानी तेज कर दी है।
विज्ञापन

केंद्रीय जल आयोग के अनुसार मंगलवार शाम पांच बजे नदी का जलस्तर 92.15 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के लाल निशान 92.73 मीटर से 58 सेंटीमीटर नीचे है। दुबौलिया क्षेत्र में मंगलवार सुबह करीब 11 बजे से जलस्तर में फिर बढ़ोतरी शुरू हुई। कटरिया-चांदपुर तटबंध पर खजांचीपुर से खलवा गांव तक सरयू की धारा तटबंध से सटकर बह रही है, जिससे कई स्थानों पर दबाव बना हुआ है।
तटवर्ती गांवों के लोग बाढ़ की आशंका से सहमे हैं और प्रशासन की तैयारियों पर नजर बनाए हुए हैं। पशुपालकों को नाव के सहारे पशुओं के लिए चारा लाना पड़ रहा है। वहीं कुदरहा और बहादुरपुर क्षेत्र में भी नदी की कटान से किसानों की उपजाऊ भूमि लगातार नदी में समा रही है, जिससे वे परेशान हैं।
विज्ञापन

विक्रमजोत क्षेत्र में भी सरयू के बढ़ते जलस्तर ने नदी और तटबंध के बीच बसे गांवों के लोगों की चिंता बढ़ा दी है। बाढ़ खंड के अवर अभियंता प्रदीप कुमार ने बताया कि फिलहाल नदी खतरे के निशान से नीचे है, लेकिन जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। यदि यही स्थिति बनी रही तो नदी जल्द ही खतरे के निशान के करीब पहुंच सकती है।
नदी के जलस्तर में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव से तटवर्ती गांवों का जनजीवन प्रभावित होने लगा है। सौरी ग्राम पंचायत के पकड़ी संग्राम तथा लखना ग्राम पंचायत के लकड़ी पांडेय और अर्जुनपुर गांव के पास नदी का दबाव बढ़ गया है। कटान रोकने के लिए दुधौरा पुरेकुमार तटबंध के समीप परक्यूपाइन लगाए जा रहे हैं।
बाढ़ खंड की टीमें तटबंधों की लगातार निगरानी कर रही हैं। प्रशासन ने संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। ग्रामीणों ने संभावित बाढ़ और कटान से बचाव के लिए सुरक्षा इंतजाम और तेज करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें