फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: चेतावनी बिंदु पर सरयू का जलस्तर टरिया-चांदपुर तटबंध पर बढ़ा दबाव

विज्ञापन
कटरिया- चांदपुर तटबंध से सटकर प्रवाहित हो रही नदी। संवाद
विज्ञापन
दुबौलिया। सरयू नदी उफान पर है, 24 घंटे में नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। नदी अब चेतावनी बिंदु 91.73 मीटर पर प्रवाहित होने लगी है। माझा क्षेत्र में नदी के पानी का फैलाव शुरू हो गया है। किसानों की सब्जी की खेती पानी में डूबकर बर्बाद हो रही है, इसे देख किसान चिंतित हैं। वहीं कटरिया-चांदपुर तटबंध से सटकर नदी प्रवाहित हो रही है, इससे इस तटबंध पर दबाव बढ़ गया है।
विज्ञापन

तटवर्ती गांवों में तबाही का संकेत मिलने लगा है। ग्रामीण पशुओं के चारे का प्रबंध नाव के सहारे कर रहे हैं। केंद्रीय जल आयोग अयोध्या के पिछले 24 घंटे में नदी के जलस्तर में 46 सेंटीमीटर उछाल आया है। नदी का जलस्तर खतरे के निशान से अभी एक मीटर नीचे हैं। इससे बाढ़ का पानी तेजी माझा क्षेत्र में फैलने लगा है। नदी के तट पर सब्जी की फसल, तरोई आदि डूबने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें