फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरयू नदी का जलस्तर 92.480 पर पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
सरयू नदी का जलस्तर 92.480 पर पहुंचा
विज्ञापन

कटरिया-चांदपुर तटबंध पर बढ़ रहा दबाव
खतरे के निशान से 25 सेमी नीचे बह रही है नदी
ग्रामीणों के सामने बढ़ने लगा पशु चारे का संकट
दुबौलिया (बस्ती)। लगातार हो रही बारिश के चलते सरयू नदी का जलस्तर 92.480 पर पहुंच गया। हलांकि अभी नदी का जलस्तर खतरे के निशान 92.730 से 25 सेमी नीचे ही है।
विज्ञापन

नदी का जलस्तर बढ़ने से बंधे के दक्षिण बसे विशुनदासपुर का पुरवा, सुविखा बाबू, अशोकपुर टेढवा गांव के लोगों को बाढ़ का खतरा सताने लगा है। पशुओं के चारे की समस्या खड़ी हो गई है। केंद्रीय जल आयोग अयोध्या के रिकार्ड के अनुसार सरयू नदी का जलस्तर दोपहर एक बजे 92.480 पर रिकार्ड किया गया। सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने से अतिसंवेदनशील तटबंध कटरिया-चांदपुर में दबाव बनाने लगा है। बाढ़ खंड कटान को रोकने के लिए बोल्डर लगवाने में जुटा है। बारिश के चलते तटबंध मरम्मत में परेशानी भी हो रही है। केंद्रीय जल आयोग अयोध्या के रिकार्ड के अनुसार नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने की उम्मीद है। वहीं बाढ़ खंड ठोकरों को मजबूत करने में मजदूरों के साथ जुटा हुआ है। जलस्तर बढ़ने से माझा इलाके में बसे लोगों के सामने पशुओं के चारे की समस्या बढ़ने लगी है। तेज बारिश के कारण तटबंध पर बड़े बड़े रेनकट बन गए है। सहायक अभियंता जितेंद्र कुमार का कहना है कि तटबंध को मजबूत किया जा रहा है। लगातार नदी की स्थित पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें