फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: उफान पर सरयू, कई बैराजों से छोड़ा गया 3.14 लाख क्यूसेक पानी

Mon, 12 Aug 2024 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
- 24 घंटों नदी का जलस्तर 2 सेमी घटा, तटबंधों पर दबाव
विज्ञापन

- सोमवार को उफान पर हो सकती है नदी
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती/दुबौलिया। सरयू नदी का जलस्तर दो दिन लगातार बढ़ने के बाद रविवार को स्थिर हो गया । 24 घंटे में जलस्तर 2 सेंटीमीटर घटा भी है। जानकारी के मुताबिक कई बैराजों से रविवार को सरयू में करीब 3 लाख 14 हजार 616 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, जिसका असर 24 घंटे में सोमवार को देखने को मिलेगा।

बाढ़ प्रभावित गांव सुविका बाबू व आंशिक टेढ़वा पर जलस्तर स्थिर बना हुआ है। दोनों गांवों के नागरिकों की दुश्वारियां कम नहीं हुई हैं। पानी का दबाव रविवार को भी तटबंधों पर दबाव था। बाढ़ खंड लगातार निगरानी कर रहा है। इस सीजन में दूसरी बार सुविका बाबू वा आंशिक टेढ़वा गांव बाढ़ से प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं केंद्रीय जल आयोग अयोध्या के मुताबिक रविवार शाम 4 बजे नदी का जलस्तर 92.97 मीटर दर्ज किया गया, जो कि खतरे के निशान 92.73 मीटर से 24 सेमी अधिक है। जानकारी के अनुसार, रविवार को गिरिजा बैराज से 1 लाख 64 हजार 38, शारदा बैराज से 1 लाख 42 हजार 466, और सरयू बैराज से 8 हजार 112 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। सोमवार को नदी उफान पर होगी। बाढ़ खंड ने नदी के किनारे न जाने की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें