फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: फिटनेस न कराने वाले 318 वाहनों का पंजीकरण निलंबित

Mon, 12 Aug 2024 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
- 220 स्कूल और 118 निजी वाहन के फिटनेस और परमिट अपडेट नहीं
विज्ञापन

- जनपद में 1182 स्कूल वाहन पंजीकृत
संवाद न्यूज एजेेंसी
बस्ती। स्कूल और प्राइवेट वाहनों के फिटनेस और परमिट अपडेट कराने के लिए परिवहन विभाग ने लगातार विशेष शिविर का आयोजन किया। बावजूद इसके जिले के 318 वाहनों की फिटनेस और परमिट से संबंधित कमियां दूर नहीं कराई गईं। विभाग ने इन वाहनों का पंजीकरण निलंबित कर दिया है।
जिले में कुल 1182 स्कूल वाहन पंजीकृत है। जुलाई के पहले तक 410 स्कूल वाहनों के फिटनेस और 365 वाहनों के परमिट समाप्त हो चुके थे। विभाग ने इनसे संबंधित प्रबंधक एवं वाहन स्वामियों कोे नोटिस देनेे के साथ लगातार कैंप का आयोजन किया। बावजूद इसके केवल 190 स्कूल वाहनों ने ही फिटनेस कराने में रुचि दिखाई। 220 स्कूल वाहन बार-बार चेतावनी के बाद भी फिटनेस या परमिट सही कराने के लिए कैंप में नहीं पहुंचे। इसके बाद 118 प्राइवेट वाहनों ने भी इन कमियों को ठीक नहीं कराया है। विभाग ने इन सभी वाहनों का पंजीयन निलंबित कर दिया है। अब यह वाहन सड़क पर नहीं चलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एआरटीओ प्रवर्तन पंकज सिंह ने बताया कि परिवहन आयुक्त के निर्देश पर 8 से 22 जुलाई तक सभी यात्री वाहनों के फिटनेस एवं परमिट को अपडेट कराने के लिए शिविर लगाए गए थे। बावजूद इसके 220 स्कूल वाहन और 118 प्राइवेट बसों की फिटनेस/परमिट अपडेट नहीं हुई। ऐसे में इन वाहनों को मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 53(1) के अधीन पंजीयन निलंबित करने की कार्रवाई की गई है। अगर बगैर फिटनेस एवं परमिट के ये वाहन सड़क पर चलते हुए पाए गए तो संबंधित वाहन स्वामियों के खिलाफ केस भी दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें