फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरयू खतरे के निशान से ऊपर, लोगों में दहशत

विज्ञापन
दुबौलिया क्षेत्र में कटरिया-चॉदपुर बंधे पर सरयू ने बढ़ाया दबाव। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
सरयू खतरे के निशान से ऊपर, लोगों में दहशत
विज्ञापन

विक्रमजोत/दुबौलिया(बस्ती)। लगातार बारिश के कारण सरयू नदी का जलस्तर बुधवार को खतरे के निशान को पार कर गया। दिन में करीब दो बजे नदी 92.740 मीटर पर बहने लगी, जो खतरे के निशान से एक सेमी अधिक है।
बुधवार को नदी के आसपास रिहायशी क्षेत्रों में पानी घुसने लगा है। केंद्रीय जल आयोग अयोध्या ने बताया कि नदी का जलस्तर एक घंटे प्रति सेमी के हिसाब से बढ़ रहा है। बृहस्पतिवार तक जलस्तर 92.850 मीटर पर पहुंचने की संभावना है। एल्गिन ब्रिज पर नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। तटबंध विहीन गांवों में दहशत का माहौल है। बाघा नाला के पास जलभराव की स्थित हो रही है। बाघा नाला व भरथापुर के पास नदी तेजी से कटान कर रही है। कल्यानपुर गांव में नदी सटकर बह रही है। तेजी से बढ़ रहे जलस्तर से भरथापुर, कल्यानपुर के ग्रामीणों में दहशत है। प्रधान संजय, भरथ लाल, श्रीकांत, उमेश कुमार, हेमंत कुमार पांडेय, केशवचंद, मंगल प्रसाद, जीतेंद्र सिंह, दयाराम आदि ने बताया कि पानी भरने से रास्ता प्रभावित हो रहा है। सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। बाढ़ खंड कटान रोकने में नाकाम साबित हो रहा है।
विज्ञापन

दुबौलिया प्रतिनिधि के अनुसार सरयू नदी लाल निशान से एक सेमी ऊपर बह रही है। अति संवेदनशील तंटबंध कटरिया-चांदपुर में नदी की धारा दबाव बनने लगी है। तटबंध पर बड़े-बड़े रेनकट बन गए हैं। बाढ़ खंड जून में ही बंधे की पिचिंग का काम पूरा कर चुका है, लेकिन जलस्तर बढ़ने से स्लोप का काम प्रभावित हो गया।
बाढ़ खंड नदी के जलस्तर को देखते हुए ठोकरों को अधिक मजबूत बनाने में जुटा हुआ है। गौरा-सैफाबाद तटबंध पर पारा गांव के पास सरयू नदी का दबाव बेहद तेज है। टकटकवा गांव के पास बाढ़ खंड छोटे-छोटे कटर कटान रोकने के लिए बनवाए जा रहे थे, जो जलमग्न हो गया। वहीं जलस्तर बढ़ने से आसपास के गांवों पर खतरा मंडराने लगा है। दलपतपुर गांव के कटान भी शुरू हो गई है। सुविखा बाबू, अशोकपुर, भुवरिया, टेढ़वा, विशुनदासपुर पुरवा आदि गांव में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। सबसे अधिक खतरा सुविखा बाबू गांव को है। जलस्तर खतरे से ऊपर उठने पर ये गांव चारों ओर पानी से घिर जाता है। सहायक अभियंता जितेंद्र कुमार ने बताया कि जलस्तर बढ़ रहा है, लेकिन तटबंध सुरक्षित है। लगातार निगरानी की जा रही
विज्ञापन

कल्यानपुर पहुंच एडीएम ने लिया जायजा
बुधवार को दिन में करीब 11 बजे एडीएम रमेश चंद्र कल्यानपुर गांव पहुंचे। कटान की जद में आए हेमंत पांडेय के घर के पीछे शुरू हुए कार्यों का जायजा लिया। अधूरे डैंपनर व ठोकरों शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। एडीएम ने प्राथमिक विद्यालय सीतारामपुर के भवन को सुरक्षित करने के लिए बाढ़ खंड अधिकारियों को निर्देशित किया। बाघा नाला पहुंचे एडीएम ने कटान की स्थिति देखी और बाढ़ खंड को कटानरोधी उपाय प्रयोग करने के निर्देश दिए। लोलपुर-विक्रमजोत तटबंध का भी जायजा लिया। मौके पर सहायक अभियंता ज्ञानधर, दयाशंकर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें