फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 400 मीटर दौड़ में सारिका और रवि सबसे आगे

Fri, 07 Mar 2025 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
गोला फेंक में हिस्सा लेते छात्र।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गौर। पंडित महादेव शुक्ल कृषक पीजी कॉलेज गौर में चल रहे दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को खिलाड़ियों ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया। 400 मीटर दौड़ में सारिका और रवि कसौधन को प्रथम स्थान मिला।
प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर संतोष कुमार सिंह ने कहा कि खेल को टीम भावना के साथ खेलना चाहिए। खेल में कोई छोटा बड़ा नहीं होता है। 400 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में सारिका गौड़ प्रथम, उमा त्रिपाठी द्वितीय, गुड़िया तृतीय स्थान पर रहीं। जबकि बालक वर्ग में रवि कसौधन प्रथम, विकास द्वितीय, आशुतोष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

गोला फेंक बालिका वर्ग में प्रतिभा प्रथम, रूचि द्वितीय, सारिका तृतीय स्थान पर रहीं। बालक वर्ग में रवि प्रथम, आशुतोष द्वितीय, विकास तृतीय स्थान पर रहे। हैमर थ्रो बालिका वर्ग में रुचि प्रथम, प्रतिभा द्वितीय, उमा तृतीय स्थान प्राप्त कर प्रतियोगिता में अव्वल रहे।
बालक वर्ग में आशुतोष प्रथम, रवि द्वितीय, विकास तृतीय स्थान पर रहे। भाला फेंक बालिका वर्ग में प्रतिमा शुक्ला प्रथम, सारिका गौड़ द्वितीय, प्रतिभा शुक्ला तृतीय स्थान पर रही। जबकि खो-खो प्रतियोगिता बालिका वर्ग में बीए प्रथम वर्ष और द्वितीय वर्ष की टीम का स्कोर एक-एक से बराबर रहा।
विज्ञापन

मैच रेफरी की भूमिका डॉ सत्य प्रकाश और डॉ राम प्रकाश वर्मा ने निभाई। महाविद्यालय के क्रीड़ा अध्यक्ष डॉ. गजेंद्र उबारन गिरि ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर डॉ. राजेश कुमार तिवारी, डॉ. ललित कुमार गोयल, डॉ. सुधीर कुमार, डॉ. अनुज कुमार आदि मौजूद रहे।न
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें