फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: थाने में 30 लोगों को गिरफ्तार करने पर बिफरी सरदार सेना

Sat, 02 Aug 2025 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। वाल्टरगंज थाने के श्रीपालपुर टोला ननकूपुर के दो पक्षों में थाने में मारपीट के मामले में सरदार सेना ने एसपी को ज्ञापन दिया। एसओ को निलंबित करने, विभागीय जांच कराकर दोषी पुलिस कर्मियों पर कठोर व न्याय संगत कार्रवाई और थाने में विवाद की सीसीटीवी फुटेज सार्वजनिक करने की मांग की गई है।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि दोनों पक्षों में लकड़ी हटाने के विवाद की आईजीआरएस पर शिकायत की गई थी। थानाध्यक्ष वाल्टरगंज ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया था। सुलह-समझौते के लिए गांव के संभ्रांत सहित 30 लोग पहुंचे थे। थानाध्यक्ष वाल्टरगंज ने सुलह समझौता न कराकर दोनों पक्षों से 30 लोगों का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया। जिलाध्यक्ष विनय चौधरी, प्रधान जगनरायन चौधरी, बीडीसी सदस्य दिनेश कुमार चौधरी आदि ने आरोप लगाया कि थानाध्यक्ष ने सभी लोगों का पर्स, घड़ी आदि जमा करवाकर उनसे अपराधी की तरह बर्ताव किया। इस दौरान ओंकार चौधरी, आकाश पटेल आदि मौजूद रहे।
बता दें कि बृहस्पतिवार को ननकूपुर के लोगों को थाने में बुलाया गया था। पुलिस के सामने ही वे लोग आपस में विवाद करने लगे। पुलिस ने 30 लोगों को गिरफ्तार कर शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें