दुबौलिया क्षेत्र में सरयू का जल स्तर घटा।
- फोटो : BASTI
सरयू लाल निशान से 14 सेमी नीचे, कटान भी रुकी
बस्ती। सरयू का जलस्तर लाल निशान से 14 सेमी कम हो गया है। लेकिन मैरूंड 20 गांव अब भी रहने लायक नहीं हुए हैं। रविवार को दुबौलिया ब्लॉक के आराजी डूही, धरमूपुर मुस्तहकम व एहतमाली में प्रशासन ने बाढ़ पीड़ित पशुपालकों को प्रति मवेशी पांच किलो भूसा वितरित किया।
सरयू नदी का जलस्तर लाल निशान 92.73 मीटर से 14 सेमी नीचे यानी 92.14 मीटर पर पहुंच गया है। बाढ़ प्रभावित गांवों से पानी उतर रहा है। हालांकि कीचड़ के कारण अभी वहां रहने लायक नहीं हुआ है। दुबौलिया प्रतिनिधि के अनुसार, रविवार को क्षेत्र में कटान भी बंद रही। किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं मिली है। एडीएम रमेश चंद्र ने बताया कि बाढ़ के कारण अभी तक किसी प्रकार की जान हानि नहीं हुई है। पीड़ितों को जरूरत की सारी वस्तुएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। पीड़ितों को करीब छह हजार क्लोरीन की टेबलेट वितरित किया गया है। बताया कि तटबंधों पर कोई खतरा नहीं है। राजस्वकर्मियों की मदद से निगरानी कराई जा रही है। मौके पर पशुचिकित्सा अधिकारी खिलाड़ी शंकर, इंद्र प्रताप नारायण, धर्म नारायण श्रीवास्तव, योगेंद्र सिंह, प्रधान शोभाराम राजभर आदि मौजूद रहे।