छावनी थाना की पुलिस ने गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार।
- फोटो : BASTI
पुलिस और स्वाट टीम के हत्थे चढ़ा गांजा तस्कर
विक्रमजोत। छावनी थाना क्षेत्र के राम जानकी तिराहे पर रविवार सुबह छावनी पुलिस और स्वाट टीम के संयुक्त अभियान में गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। मुखबिर की सूचना पर राम जानकी तिराहे पर स्वाट प्रभारी राजकुमार पांडेय और थानाध्यक्ष सौदागर राय ने वाहन चेकिंग शुरू की। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक किसी का इंतजार करने के लिए खड़ा दिखाई दिया। संदेह के आधार पर टीम ने उसे पकड़कर तलाशी ली तो उसके पास दो किलो गांजा बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान उसकी पहचान राजन तिवारी निवासी थाना खान थाना हरैया के रूप में हुई इस संबंध में छावनी थानाध्यक्ष सौदागर राय ने बताया कि तस्कर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट तहत मुकदमा पंजीकृत कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।