फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3.84 करोड़ से संवरेगी नगर की सूरत

विज्ञापन
बस्ती नगर पालिका बोर्ड की बैठक में उपस्थित सदस्य। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
3.84 करोड़ से संवरेगी नगर की सूरत
विज्ञापन

बस्ती। नगर पालिका बोर्ड की बैठक पालिका अध्यक्ष रूपम मिश्र की अध्यक्षता में हुई जिसमे सफाई को लेकर पालिका अध्यक्ष की भौहें तनी नजर आईं।
शनिवार को बैठक में सभासदों ने वार्डों की समस्याओं से पालिका अध्यक्ष को अवगत कराया। जिसे गंभीरता से लेते हुए उन्होंने शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। इसके साथ ही सदन में 14वें वित्त आयोग के तहत तीन करोड़ 84 लाख रुपये से शहर की सूरत संवारे का प्रस्ताव रखा गया। जिसे सदन ने ध्वनिमत से पारित कर दिया। उन्होंने बताया कि इस धनराशि से सालिड वेस्ट मैनेजमेंट के तहत सफाई उपकरण, जलापूर्ति, पथ प्रकाश आदि के कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन

इस दौरान प्रमोद कुमार, डब्लू सोनकर, ममता, ताड़क नाथ जायसवाल, शांति शुक्ला, मोहम्मद सिद्दीक, चुनमुन लाल, विशाल शुक्ला, दिनेश गुप्ता, माया देवी, अब्दुल अजीज, मंजू श्रीवास्तव, मोहम्मद अहमद सज्जू, कृष्ण कुमार पांडेय, मीरा राय, पूनम श्रीवास्तव, शालू यादव, अधिशासी अधिकारी अखिलेश त्रिपाठी, सहायक अभियंता घनश्याम चित्रगुप्त, अवर अभियंता जल योगेंद्र नाथ त्रिपाठी, कर निर्धारण अधिकारी मोहम्मद दानिश, प्रकाश निरीक्षक घनश्याम शुक्ला, लेखाकार राज कुमार लाल श्रीवास्तव, वेद प्रकाश पांडेय, गिरीश कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें