फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतकबीरनगर चैंपियन, बस्ती को दूसरा स्थान

Mon, 22 Feb 2016 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिला क्रीड़ांगन में दो दिवसीय मंडलीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के अंतिम दिन सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रम हुए। संतकबीरनगर की टीम प्रतियोगिता की चैंपियन बनी। बस्ती को दूसरा और सिद्धार्थनगर को तीसरा स्थान मिला। साऊंघाट ब्लॉक के मुजहना स्कूल के सचिन और बस्ती सदर के परसाजागीर स्कूल के शहजाद को संयुक्त रूप से ओवर आल चैंपियन घोषित किया गया।
विज्ञापन


विजयी टीमों और प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि एडीएम राकेश कुमार सिंह ने पुरस्कृत किया।  कहा कि खेलों से न सिर्फ बच्चों का विकास होता है, बल्कि बच्चे और इससे जुड़े लोगों में आपसी भाईचारा भी बढ़ता है। खेलकूद कार्यक्रम के स्तर की प्रशंसा करते हुए कहा कि इसे देखकर लगता है ही बच्चे सही दिशा में जा रहे हैं।

कार्यक्रम के संयोजक और एडी बेसिक डॉक्टर विनोद कुमार शर्मा ने कहा कि सरकारी स्कूलों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। बस, बच्चों को पर्याप्त अवसर मिलने की देरी है। उन्होंने बताया कि मार्च के प्रथम सप्ताह में लखनऊ में प्रदेशीय प्रतियोगिता का आयोजन होगा, जिसमें मंडल के विजेता भाग लेंगे। बताया कि इस खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्यमंत्री करेंगे। सह संयोजक एवं बीएसए संतोष कुमार सिंह ने कहा कि खेलों से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है।
विज्ञापन


दूसरे दिन के खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ विभिन्न स्कूलों के छात्राओं के सरस्वती वंदना, स्वागत गीत और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ। कार्यक्रम का संचालन बीईओ घनश्याम वर्मा ने किया। इस मौके पर बीईओ ध्रुवचंद्र जायसवाल, विजय ओझा, सुभाष वर्मा, श्याम बिहारी, राम बहादुर, शैलेंद्र कुमार, राम तिलक वर्मा, उदयभान कुशवाहा, राजेश कुमार, जगदीश यादव, संतोष पांडेय, कपिलदेव द्विवेदी, नरेंद्र सिंह, चंद्रभूषण त्रिपाठी, मनिराम वर्मा सर्वेष्ठ चंद्र मिश्र आदि मौजूद रहे।

प्राथमिक विद्यालयों के परिणाम
बालक वर्ग के कबड्डी में बस्ती प्रथम और संतकबीरनगर द्वितीय रहा। बालिका वर्ग में संतकबीरनगर प्रथम व बस्ती दूसरे पर रहा। बालक वर्ग के पीटी में संतकबीरनगर प्रथम और बस्ती द्वितीय। बालक वर्ग के खो खो में बस्ती प्रथम और सिद्धार्थनगर द्वितीय रहे।

वहीं बालिका वर्ग में संतकबीरनगर प्रथम और सिद्धार्थनगर द्वितीय रहे। बालिका सामूहिक गान में संतकबीरनगर प्रथम और बस्ती द्वितीय, लोकगीत में प्रथम संतकबीरनगर और द्वितीय बस्ती, लोक नृत्य में प्रथम संतकबीरनगर और बस्ती द्वितीय रहे, इसी तरह राष्ट्रीय एकांकी प्रतियोगिता में प्रथम संतकबीरनगर और द्वितीय सिद्धार्थनगर रहा।

पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के परिणाम
बालक वर्ग के खो खो में बस्ती प्रथम व संतकबीरनगर द्वितीय, बालिका वर्ग में बस्ती प्रथम और संतकबीरनगर द्वितीय, लोकगीत बालक वर्ग में बस्ती प्रथम व सिद्धार्थनगर द्वितीय, बालिका में संतकबीरनगर प्रथम और बस्ती द्वितीय, हैंडबाल बालक में बस्ती प्रथम और संतकबीरनगर द्वितीय, बालिका में बस्ती प्रथम और संतकबीरनगर द्वितीय, लोकनृत्य बालक में प्रथम बस्ती और द्वितीय संतकबीरनगर, बालिका में प्रथम बस्ती और द्वितीय संतकबीरनगर रहा।

समूहगान बालक में बस्ती प्रथम और संतकबीरनगर द्वितीय, बालिका में संतकबीरनगर प्रथम और सिद्धार्थनगर द्वितीय रहे। राष्ट्रीय एकांकी बालक वर्ग में बस्ती प्रथम और सिद्धार्थनगर द्वितीय रहे। बालिका वर्ग में बस्ती प्रथम और सिद्धार्थनगर द्वितीय, अंत्याक्षरी बालक वर्ग में संतकबीरनगर प्रथम और सिद्धार्थनगर द्वितीय रहा। बालिका वर्ग में संतकबीरनगर प्रथम और सिद्धार्थनगर द्वितीय रहा। इसी तरह पीटी बालक वर्ग में संतकबीरनगर प्रथम और बस्ती द्वितीय रहा। बालिका वर्ग में बस्ती प्रथम और सिद्धार्थनगर द्वितीय रही।    
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें