फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: लव जिहाद के आरोपी प्रिंस के परिवार पर भी शिकंजा

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के रहने वाला कथित लव जिहाद के आरोपी अजफरूल हक उर्फ प्रिंस के परिवार पर भी शिकंजा कसता जा रहा है। कलवारी क्षेत्र की रहने वाली युवती ने धर्म छिपाकर प्रेमजाल में फंसाने और दुष्कर्म के आरोप में सदर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। युवती ने प्रिंस के भाई पर दुष्कर्म और अन्य परिजनों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस प्रिंस को इस मामले में जेल भिजवा चुकी है जबकि परिवार के अन्य लोगों पर लगे आरोपों की जांच के साथ साक्ष्य जुटा रही है।
विज्ञापन

लव जिहाद का यह मामला सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। पुलिस के रिकॉर्ड में प्रिंस पर 27 आपराधिक मामले दर्ज हैं। कलवारी क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने बीती 16 जनवरी को सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि वह शहर में एक निजी हॉस्पिटल में काम करती थी। जनवरी 2022 में हॉस्पिटल में प्रिंस नाम का युवक आया था। बातचीत में उसने मोबाइल नंबर ले लिया था। बाद में अपने ऊंचे रसूख का हवाला देते हुए बड़े हाॅस्पिटल में नौकरी दिलाने का झांसा दिया।
पीड़िता का आरोप है कि दिसंबर 2022 में प्रिंस उसे एक हाॅस्पिटल के मालिक से मिलवाने के बहाने पुरानी बस्ती क्षेत्र के एक लॉज में ले गया और तमंचा दिखाकर धमकाते हुए यौन शोषण किया। पुलिस से शिकायत की बात पर शादी का वादा किया। इसके बाद वह यौन शोषण करता रहा। इस दौरान आकस्मिक जरूरत बताकर कई बार में उसने 85 हजार रुपये भी ले लिए।
विज्ञापन

युवती का आरोप है कि फरवरी 2023 में प्रिंस उसे अपने घर ले गया तब उसके धर्म की जानकारी हुई। इसके बाद उसने शादी से मना कर दिया और उसके घर से जाने लगी तो परिजनों की मदद से प्रिंस ने उसे एक कमरे में बंद कर मोबाइल छीन लिया। इसके बाद अजफरूल हक उर्फ प्रिंस व उसके भाई शान ने जान से मारने की धमकी देते हुए यौन शोषण किया। कोतवाल दिनेश चंद्र चौधरी का कहना है कि तहरीर के आधार पर प्रिंस समेत आठ आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।



आरोपी प्रिंस को जेल भिजवाया जा चुका है। पीड़िता ने उसके भाई समेत परिवार के सात अन्य सदस्यों पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता के बयान के साथ ही मामले में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। साक्ष्यों के आधार पर अन्य आरोपियों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी, सीओ सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें